तेल अवीव। इजरायल सैन्य बल (IDF) ने कहा कि लेबनानी शिया आंदोलन (Lebanese Shia Movement) हिजबुल्लाह ने पिछले दिन इजरायल पर लगभग 230 गोले दागे। आईडीएफ (IDF) ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा कि “शुक्रवार, 11 अक्टूबर को रात 23:00 बजे तक, हिज़्बुल्लाह आतंकवादी संगठन (Hezbollah terrorist organization) द्वारा दागे गए लगभग 230 गोले लेबनान से इज़रायल में प्रवेश कर चुके हैं।”
इजरायल 01 अक्टूबर से दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह लड़ाकों के खिलाफ जमीनी अभियान चला रहा है और साथ ही हवाई हमले भी कर रहा है। नुकसान के बावजूद, हिजबुल्लाह जमीनी स्तर पर इजरायली सैनिकों से लड़ रहा है और सीमा पार रॉकेट दाग रहा है। इज़रायल का कहना है कि उसका मुख्य उद्देश्य उत्तर में गोलाबारी से पलायन कर चुके 60,000 निवासियों की वापसी के लिए परिस्थितिया बनाना है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Oct 12 , 2024, 08:30 AM