Israel's attack on Hezbollah: इजराइल ने लगातार हवाई हमले (Air strikes) कर हिजबुल्लाह की दीवार को तोड़ दिया है। हिजबुल्लाह (Hezbollah) के शीर्ष 11 कमांडरों को समाप्त कर दिया गया, जिनमें हसन नसरल्लाह, हाशिम सफीद्दीन और फौद शुक्रा शामिल थे। इजराइल की कार्रवाई में अन्य हिजबुल्लाह आतंकवादी भी मारे गए हैं। अब आतंकियों को हिजबुल्लाह के तीन टॉप कमांडरों से उम्मीदें हैं। ये शीर्ष कमांडर कहां हैं? उनकी अगली प्लानिंग क्या है? यह कोई नहीं जानता। नईम कासिम, तलाल हमीह और अबू अली रिदा ये उन तीन कमांडरों के नाम हैं।
1991 में, हिज़्बुल्लाह के महासचिव अब्बास अल-मुसावी (General Secretary Abbas al-Musawi) ने शेख नईम कासिम को उप नेता नियुक्त किया। अगले वर्ष, 1992 में अल मौसवी के काफिले को एक इजरायली अपाचे हेलीकॉप्टर द्वारा निशाना बनाया गया। इसमें उनकी मौत हो गयी। इसके बाद नसरल्लाह ने नेतृत्व संभाला। नईम कासिम अपनी भूमिका में रहे। कासिम ने पिछले साल इजराइल के साथ तनाव के बीच विदेशी मीडिया को इंटरव्यू दिया था।
कौन हैं तलाल हमीह?
तलाल हमीह को तलाल होस्नी हमीह, इस्मत मजरानी या अबू जाफ़र के नाम से भी जाना जाता है। वह हिजबुल्लाह के विदेशी अभियानों के लिए जिम्मेदार है। इसे यूनिट 910 के नाम से भी जाना जाता है। तलाल हमीह हिजबुल्लाह की पहली पीढ़ी से हैं। वह 1980 के दशक के मध्य से संगठन से जुड़े हुए हैं। तलाल उन लोगों में से हैं जिनका हसन नसरल्लाह से सीधा संपर्क था।
वह किसी अज्ञात स्थान पर छिपा हुआ है
हिजबुल्लाह आतंकवादी जिस तीसरे व्यक्ति से उम्मीद कर रहे हैं वह अबू अली रिदा है। अबू हिजबुल्लाह के बद्र डिविजन का कमांडर है। इजराइली सेना उसे ढूंढने के लिए ऑपरेशन चला रही है। लेकिन वह कहां है यह किसी को नहीं पता। हिज़्बुल्लाह के शीर्ष कमांडरों पर एक के बाद एक हमले हो रहे थे, इसलिए वह किसी अज्ञात स्थान पर छिप गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 10 , 2024, 10:46 PM