ढाका। बंगलादेश के दक्षिणी शहर टेकनाफ (southern Bangladeshi city of Teknaf) के निकट नाफ नदी में मछली पकड़ते समय म्यांमार की अराकान सेना (Myanmar's Arakan Army) के संदिग्ध सदस्यों ने पांच मछुआरों का अपहरण (kidnapped five fishermen) कर लिया है। स्थानीय अखबार ‘ढाका ट्रिब्यून’ ने बुधवार को बताया कि यह घटना कॉक्स बाजार जिले के नयापारा इलाके में सोमवार अपराह्न तब हुई, जब मछुआरे नाफ नदी (Naf River) में मछली पकड़ने गये। रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक मछुआरों को वापस नहीं किया गया है। टेकनाफ में बॉर्डर गार्ड बंगलादेश (बीजीबी) के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल मोहिउद्दीन अहमद ने पुष्टि की कि बीजीबी मछुआरों की वापसी सुनिश्चित करने के लिए म्यांमार के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है।
सुब्रंग यूनियन परिषद के सदस्य अब्दुस सलाम ने कहा, “इस क्षेत्र के पांच मछुआरों को म्यांमार के नागरिकों ने तब पकड़ लिया, जब वे नाफ नदी में मछली पकड़ रहे थे। फिलहाल, इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि उन्हें किसने पकड़ा है, लेकिन देश में चल रहे संघर्ष को देखते हुए, यह संदेह है कि अराकान सेना के सदस्य इसमें शामिल हैं।”
स्थानीय मछुआरों के अनुसार, जलियापारा के अब्दुल मजीद की तीन नावें मंगलवार की सुबह नाफ नदी में मछली पकड़ने के लिए निकली थीं। उस समय म्यांमार के कुछ हथियारबंद लोगों ने मछुआरों का पीछा किया। उन्होंने बताया कि दो नावें भागने में सफल रहीं, जबकि मजीद की नाव के पांच मछुआरों को पकड़ लिया गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Oct 09 , 2024, 01:43 PM