धौलागिरी। नेपाल में माउंट धौलागिरी (Mount Dhaulagiri) पर चढ़ने की कोशिश करते समय छह अक्टूबर को लापता हुए पांच रूसी पर्वतारोहियों के शव बरामद किये गये हैं।तलाश अभियान में शामिल हेली एवरेस्ट ट्रैवल कंपनी (Heli Everest Travel Company) के निदेशक मिंगमा शेरपा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ‘हिमालयन टाइम्स’ को बताया कि अलेक्जेंडर दुशेको, ओलेग क्रुग्लोव, व्लादिमीर चिस्तिकोव, मिखाइल नोसेंको और दिमित्री शपीलेवोई के शवों को 4.4 मील की ऊंचाई पर एक हेलिकॉप्टर द्वारा खोजा गया।
माना जा रहा है कि पर्वतारोही 4.7 मील की ऊंचाई से गिरे थे। आई एएम ट्रेकिंग (AM Trekking) एंड एक्सपीडिशन के प्रबंध निदेशक पेम्बा जंगबू शेरपा (Pemba Jangbu Sherpa) ने अखबार को बताया कि पर्वतरोही स्थानीय समयानुसार सुबह दह बजे हाई कैंप से निकले थे और आखिरी बार उन्होंने 11 बजे रेडियो संपर्क किया था।रूस के आर्कान्जेस्क क्षेत्र के पर्वतारोहण और चढ़ाई संघ जिसकी अध्यक्षता दिमित्री शिपिलेवोई कर रहे हैं ने सोशल मीडिया पर कहा, "समय अब हमारे खिलाफ है! मौसम खराब होता जा रहा है और हमारे पास शवों को निकालने के लिए केवल दो दिन हैं... उसके बाद मौसम इतना खराब हो जाएगा कि शवों को निकालना असंभव हो जाएगा।" इसके साथ ही उन्होंने अपने दो सदस्यों शिपिलेवोई और नोसेंको की मृत्यु की पुष्टि भी की। नेपाल के हिमालय में स्थित माउंट धौलागिरि विश्व का सातवां सबसे ऊंचा शिखर है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 26,795 फीट है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Oct 08 , 2024, 07:26 PM