Ordanian Military Forces: जॉर्डन ने लेबनान से 44 नागरिकों को निकाला

Tue, Oct 08 , 2024, 12:12 PM

Source : Uni India

अम्मान। जॉर्डन के सैन्य बलों (Jordanian military forces) ने एक विमान के जरिये जॉर्डन के 44 नागरिकों को सोमवार को लेबनान से निकाला गया। जॉर्डन की सरकारी समाचार एजेंसी पेट्रा के अनुसार, जॉर्डन सशस्त्र बल-अरब सेना (Jordan Armed Forces-Arab Legion) द्वारा संचालित निकासी विमान मानवीय सहायता पहुंचाते हुए सोमवार सुबह लेबनान के रफीक हरीरी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (International Airport) पर पहुंचा।

जॉर्डन के उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों एवं प्रवासी मंत्री अयमान सफ़ादी ने जॉर्डन के क्वीन आलिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के पहुंचने पर कहा कि यह समूह लेबनान में बढ़ते क्षेत्रीय संघर्षों के बीच घर लौटने की मांग करने वाले जॉर्डन के नागरिकों की सबसे बड़ी संख्या का प्रतिनिधित्व करता है।

जॉर्डन के विदेश एवं प्रवासी मंत्रालय ने एक पोस्ट में श्री सफादी के हवाले से कहा, ''पहली प्राथमिकता लेबनान के खिलाफ आक्रामकता को रोकना है, और दूसरी, या समानांतर प्राथमिकता, लेबनान की तत्काल आवश्यकता के आलोक में सहायता प्रदान करना है।'' सफ़ादी ने गाजा और वेस्ट बैंक दोनों में युद्धविराम का भी आह्वान किया। मंत्रालय के अनुसार, अगस्त से अब तक 3,219 जॉर्डनवासी विमान से लेबनान से लौटे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups