Murder case: हत्या मामले में शेख हसीना के सहयोगी पुलिस हिरासत में पूर्व प्रधान सचिव भी गिरफ्तार

Mon, Oct 07 , 2024, 11:37 PM

Source : Uni India

ढाका: बंगलादेश की राजधानी ढाका की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रधान सचिव अबुल कलाम आजाद और ढाका मेट्रोपॉलिटन अवामी लीग के कोषाध्यक्ष हुमायूं कबीर को जुबो दल के नेता शमीम की हत्या के मामले में सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट (Dhaka Tribune report) के अनुसार, ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने रविवार को यह आदेश जारी किया।इससे पहले, इस मामले के जांच अधिकारी, पलटन पुलिस स्टेशन (Paltan Police Station) के उप-निरीक्षक (SI) नजमुल हसन ने दोनों आरोपियों के लिए 10 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी। जवाब में, बचाव पक्ष के वकील ने रिमांड रद्द करने की मांग करते हुए जमानत याचिका दायर की थी।

सुनवाई के बाद, ढाका के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट जियादुर रहमान (Chief Metropolitan Magistrate Ziadur Rahman) ने दोनों को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री हसीना के पूर्व प्रधान सचिव और जमालपुर-5 से संसद सदस्य आजाद को जब शनिवार को गिरफ्तार किया गया वह ढाका के कालाबागान में एक घर में छिपे हुए थे।

इस बीच, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (DMP) के जासूसों ने हसीना के प्रधान सचिव और राष्ट्रीय राजस्व ब्यूरो (NBR) के पूर्व अध्यक्ष एमडी नोजिबुर रहमान को रविवार देर रात ढाका के गुलशन में गिरफ्तार किया।डीएमपी के अतिरिक्त उपायुक्त (ADC-DB)) रेजाउल करीम मलिक ने मीडिया के सामने इसकी पुष्टि की।रिपोर्ट के अनुसार, नोजिबुर ने हसीना के कार्यकाल के दौरान पीएमओ के प्रमुख सचिव और एनबीआर के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups