प्रेमी संग मिलकर परिवार के 13 लोगों को जहर देकर मार डालने वाली पाकिस्तानी लड़की गिरफ्तार!

Mon, Oct 07 , 2024, 07:14 PM

Source : Uni India

सुक्कुर। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक लड़की और उसके प्रेमी (A girl and her lover) को अपने परिवार के 13 सदस्यों को जहर देकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तानी समाचारपत्र डॉन (Pakistani newspaper Dawn) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।


रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कहा कि शाइस्ता अमीर बख्श (Shaista Amir Bakhsh) से प्यार करती थी लेकिन उसका परिवार उनकी शादी के लिए सहमत नहीं था, जिसके कारण उसने प्रेमी के साथ मिलकर 19 अगस्त को खैरपुर के पास हैबत खान ब्रोही गांव में सामूहिक हत्या करने की योजना बनाई। जहरीला खाना खाने (eating poisonous food) से शाइस्ता के परिवार के नौ सदस्यों की जल्द ही मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्यों की मौत कुछ दिनों में इलाज के दौरान हो गई। शाइस्ता ने पूछताछ के दौरान सारी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने कहा कि शाइस्ता पर पुलिस को पहले से ही संदेह था क्योंकि अपने संयुक्त परिवार में वह अकेली जिंदा बची थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups