बंगलादेश में वर्षाजनित कारणों से सात लोगों की मौत

Sun, Oct 06 , 2024, 03:13 PM

Source : Uni India

ढाका: बंगलादेश के शेरपुर जिले (Sherpur district) में जारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति  (Flood situation)तेजी से बिगड़ रही है, जिससे कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी है और कई अन्य लापता हैं।मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गयी है। जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य के लिए सेना बुलानी पड़ी है।

स्थानीय अखबार ‘ढाका ट्रिब्यून’ के अनुसार, अब तक बाढ़ के कारण 28 यूनियन तथा शेरपुर के पांच उपजिलों या उप-विभागों में फैले 200 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं, जिससे 150,000 से अधिक लोग पेयजल से वंचित हो गये हैं।जिले की कई नदियों में जल स्तर बढ़ गया है, और नये स्थान जलमग्न हो रहे हैं। अधिकारियों ने चिंता व्यक्त की है कि फसलों और कृषि को काफी नुकसान हो सकता है।

 बॉर्डर गार्ड बंगलादेश (BGB), स्वयंसेवी समूह और स्थानीय अधिकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता कर रहे हैं। बंगलादेश सेना भी शनिवार सुबह से बचाव प्रयासों में शामिल हो गयी। शेरपुर सदर और नोकला उपजिलों में छह और यूनियनें शनिवार को बाढ़ की चपेट में आ गयीं।शेरपुर की मोहर्शी, सोमेश्वरी, चेल्लाखाली, भोगई और मिरगी नदियां खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं, जिससे जिले में बाढ़ की स्थिति और भी खराब हो गयी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups