पाकिस्तान में विस्फोट तीन सुरक्षाकर्मी मारे गये

Sun, Oct 06 , 2024, 02:25 PM

Source : Uni India

इस्लामाबाद:  पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के कलात क्षेत्र में शनिवार रात एक बम विस्फोट में तीन सुरक्षाकर्मी मारे गये और चार अन्य घायल हो गये।अधिकारियों ने बताया कि कलात शहर के दशत महमूद इलाके (Dasht Mahmood area of ​​Kalat city) में एक अज्ञात व्यक्ति ने सड़क के किनारे एक विस्फोटक उपकरण लगाया था, जो फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के सदस्यों को ले जा रही एक कार के उसके पास से गुजरते समय फट गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, “शक्तिशाली विस्फोट के परिणामस्वरूप कम से कम तीन सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।”विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस और अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों और मृतकों के शवों को कलात के जिला अस्पताल ले गये।पुलिस अधिकारी ने कहा, “विस्फोट के लिए स्थानीय रूप से निर्मित विस्फोटक उपकरण का इस्तेमाल किया गया था।” पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया आउटलेट डॉन के अनुसार, अभी तक किसी भी व्यक्ति या संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups