ओटावा: कनाडा के ओल्ड मॉन्ट्रियल(Montreal hostel) में शुक्रवार सुबह एक छात्रावास की इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी। मॉन्ट्रियल पुलिस ने कहा कि नोट्रे-डेम और बोन्सकोर्स सड़कों(Notre-Dame and Bonsecours streets) के किनारे स्थित इमारत में सुबह लगभग दो बजे आग लगी, जिसकी प्रकृति संदिग्ध है और इसका कारण अज्ञात है।
रिपोर्ट में कहा गया कि आग से 100 वर्ष पूरानी तीन मंजिला इमारत को पूरी तरह नष्ट हो गई, जिसमें दूसरी और तीसरी मंजिल पर ले 402 नामक छात्रावास और मुख्य मंजिल पर एक रेस्तरां था। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि फिलहाल मौतों की संख्या की पुष्टि नहीं की जा सकती क्योंकि जांचकर्ता अभी तक घटनास्थल तक नहीं पहुंचे हैं।
सीबीसी न्यूज ने कहा कि नगरपालिका कर रिकॉर्ड से पता चलता है कि इमारत का मालिक एमिल-हैम बेनामोर है, जिसने 2021 में वहां 20 कमरों वाला होटल बनाने की अनुमति देने का अनुरोध किया था। इसने कहा कि यह वही व्यक्ति है जिसकी ओल्ड मॉन्ट्रियल के प्लेस डी'यूविले में एक इमारत है, जहां मार्च 2023 में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई थी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Oct 05 , 2024, 09:08 AM