जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेंगू (dengue) और अन्य एडीज मच्छर जनित आर्बोवायरस (Aedes mosquito-borne arboviruses) से निपटने के लिए वैश्विक रणनीतिक तैयारी, तत्परता और प्रतिक्रिया योजना (SPRP) शुरू की है। संगठन की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी। अनुमान है कि दुनिया भर में चार अरब लोगों को आर्बोवायरस से संक्रमण (infection with arboviruses) का खतरा है, और यह संख्या 2050 तक बढ़कर पांच अरब हो जाने का अनुमान है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि डेंगू अब 130 से अधिक देशों में स्थानिक है।
एसपीआरपी में सफल प्रकोप प्रतिक्रिया के लिए पांच प्रमुख आवश्यक घटक शामिल हैं: आपातकालीन समन्वय, सहयोगी निगरानी, महामारी विज्ञान विश्लेषण, प्रयोगशाला निदान और क्षेत्र जांच। यह योजना सितंबर 2025 तक एक वर्ष में लागू की जाएगी, और स्वास्थ्य तैयारी, तत्परता तथा प्रतिक्रिया प्रयासों का समर्थन करने के लिए 5.5 करोड़ अमेरिकी डालर की आवश्यकता होगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 04 , 2024, 03:52 PM