वेस्ट बैंक में इजरायली हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 18 हुई

Fri, Oct 04 , 2024, 09:07 AM

Source : Uni India

रामल्ला। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय (Palestinian Health Ministry) ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि गुरुवार को उत्तरी वेस्ट बैंक (northern West Bank) में तुल्कर्म शरणार्थी शिविर (Tulkarm refugee camp) को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले (Israeli airstrikes) में कम से कम 18 फिलिस्तीनी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

फ़िलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि इज़रायली युद्धक विमानों ने तुल्कर्म शिविर के पड़ोल अल-हमाम में एक कैफे पर हमला किया। तुल्कर्म में फिलिस्तीनी गुटों के समन्वयक फैसल सलामा ने सिन्हुआ से कहा कि बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं।

इज़रायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गुरुवार को एक संक्षिप्त बयान में कहा कि संयुक्त आईडीएफ और इज़राइली सुरक्षा एजेंसी अभियान के भाग के रूप में, इज़रायली वायु सेना ने तुल्कर्म में हमला किया। पिछले अक्टूबर में गाजा संघर्ष शुरू होने के बाद वेस्ट बैंक के विभिन्न शहरों, गांवों और शरणार्थी शिविरों में तनाव और सशस्त्र झड़पों में बढ़ोत्तरी हुई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups