missile attacks: ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमलों के बाद उड़ानें फिर से शुरू कीं!

Thu, Oct 03 , 2024, 11:13 PM

Source : Uni India

तेहरान। ईरान ने मंगलवार की शाम इजरायल पर मिसाइल हमलों (missile attacks) के बाद गुरुवार सुबह से वहां के लिए उड़ानें फिर से शुरू कर दी। नागरिक उड्डयन संगठन (CAO) के प्रवक्ता जाफर याजरलू (Spokesman Jafar Yazarloo) ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उड़ानों के लिए अनुकूल और सुरक्षित परिस्थितियां सुनिश्चित करने के बाद उड़ान प्रतिबंध हटा दिये गये हैं। एयरलाइनों (Airlines) को आज स्थानीय समयानुसार सुबह 05:00 बजे से उड़ानें फिर से शुरू करने की अनुमति दी गयी।

ईरान ने मंगलवार को इजराइल पर लगभग 180 मिसाइलें दागीं थी।ईरान ने कहा कि यह हमला इजराइल द्वारा हमास पोलित ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हनीयेह, हिजबुल्लाह महासचिव सैय्यद हसन नसरल्लाह और वरिष्ठ ईरानी कमांडर अब्बास निलफोरुशन की हत्याओं के साथ-साथ लेबनान और फिलिस्तीनियों के खिलाफ अपने हमलों में अमेरिका के समर्थन से दुर्भावनापूर्ण कृत्यों को तेज करने की जवाबी कार्रवाई के रूप में किया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups