दमिश्क। दमिश्क के माज़ेह वेस्टर्न विला इलाके में बुधवार को एक आवास पर हुए इजरायली हवाई हमले (Israeli airstrike) में दिवंगत हिजबुल्लाह नेता सैयद हसन नसरल्लाह (Hezbollah leader Sayyed Hassan Nasrallah) के दामाद हसन जाफर कासिर सहित दो लेबनानी नागरिक मारे गए। यह जानकारी एक युद्ध मॉनिटर ने दी।
इज़रायली हमला एक तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर हुआ, जिसमें हिजबुल्लाह और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (Iranian Revolutionary Guard Corps) के नेता जाते थे, जिसमें दो गैर-सीरियाई लोगों सहित तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम चार अन्य लोग घायल हो गए, जिनकी पहचान अज्ञात है।
वहीं, सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमले में तीन नागरिक मारे गए और तीन अन्य घायल हुए। मंत्रालय ने कहा कि हमला इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स से किया गया था। इजरायल ने 27 सितंबर को लेबनान की राजधानी बेरूत में एक शक्तिशाली हवाई हमले में नसरल्ला को मार गिराया था। बुधवार का हमला इस सप्ताह क्षेत्र में दूसरा इजरायली हवाई हमला है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 03 , 2024, 11:46 AM