Moscow and Doha: मॉस्को, दोहा के बीच पुतिन की कतर यात्रा की तारीख पर चर्चा - राजदूत

Thu, Oct 03 , 2024, 08:56 AM

Source : Uni India

मॉस्को:  मॉस्को और दोहा (Moscow and Doha) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कतर यात्रा (Vladimir Putin's visit to Qatar) की तारीख के साथ-साथ कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी की रूस यात्रा के समय पर चर्चा कर रहे हैं। यह जानकारी रूस में कतर के राजदूत अहमद बिन नासिर बिन जसीम अल थानी ने स्पुतनिक को दी।

उन्होंने कहा, “वास्तव में, पुतिन ने कतर के अमीर को निमंत्रण दिया था। कतर के अमीर ने अपनी ओर से राष्ट्रपति पुतिन को कतर आने का निमंत्रण दिया, लेकिन तारीखों पर अभी चर्चा चल रही है।”

पुतिन और अल थानी की आखिरी मुलाकात जुलाई की शुरुआत में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन दौरान अस्ताना में हुई थी। अल थानी ने तब रूस की यात्रा का निमंत्रण स्वीकार कर लिया था और बदले में पुतिन को सुविधाजनक समय पर कतर की यात्रा के लिए आमंत्रित किया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups