बेरूत। लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायली हवाई हमलों (Israeli air strikes) में कुल 95 लोगों की मौत हो गयी और 172 अन्य घायल हो गये हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय (Lebanese Health Ministry) ने सोमवार रात यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि बालबेक-हर्मेल जिले (Baalbek-Hermel district) में इजरायली हमले में 16 लोग मारे गए और 48 अन्य घायल हुए, जबकि नबातिह प्रांत में 16 लोगों की मौत हो गयी और 55 अन्य घायल हुए हैं।
इसके अलावा, बेरूत में भी चार लोगों की मौत और इतने ही लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जबकि दक्षिणी प्रांत में 52 लोगों की मौत और 43 लोगों के घायल होने की रिपोर्ट सामने आयी है। बेका क्षेत्र में हमलों में सात लोग मारे गए और 22 लोग घायल हुए। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह से इजरायली सेना लेबनान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर रही है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Oct 01 , 2024, 08:39 AM