America Cyclone Helen : दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में चक्रवात हेलेन से मरने वालों की संख्या 93 हुई

Mon, Sep 30 , 2024, 12:09 PM

Source : Uni India

वाशिंगटन, 30 सितंबर (वार्ता)। अमेरिका (America) के दक्षिण-पूर्व (South-East) क्षेत्रों में आये चक्रवाती तूफ़ान (Cyclonic Storm) हेलेन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 93 हो गयी है।
सीएनएन ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि तूफान हेलेन से रविवार सुबह तक मरने वालों की संख्या 65 थी। ये मौतें साउथ कैरोलिना, जॉर्जिया, फ्लोरिडा, नॉर्थ कैरोलिना, वर्जीनिया और टेनेसी राज्यों में हुई हैं।
पावर आउटेज वेबसाइट के अनुसार, रविवार शाम तक इन राज्यों में लगभग 21 लाख ग्राहक बिना बिजली के रहे।
प्रसारणकर्ता ने बताया कि संचार नेटवर्क की समस्याओं के कारण सैकड़ों लोग लापता हैं या उनका पता नहीं चल पाया है।
तूफान गुरुवार देर रात अमेरिका पहुंचा और शुक्रवार को कमजोर होकर उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल गया।
अमेरिकी संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने शनिवार देर रात बताया कि उसने बचाव कार्यों के लिये और आपदा के परिणामों को कम करने के लिए 3,200 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups