Iraqi militant group: इराकी आतंकवादी समूह ने इजरायली ठिकानों पर 2 ड्रोन हमलों का किया दावा!

Sun, Sep 29 , 2024, 10:42 AM

Source : Uni India

बगदाद: इराक में एक शिया मिलिशिया समूह इस्लामिक रेसिस्टेंस (Islamic Resistance) ने इजरायली ठिकानों पर दो ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी ली है। समूह ने अलग-अलग बयानों में कहा कि उसके लड़ाकों ने शनिवार को इज़राइल के तेल अवीव और इलियट(Tel Aviv and Eilat) में महत्वपूर्ण स्थलों पर दो ड्रोन हमले किए। बयानो में प्रभावित स्थलों और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी गयी है।

इससे पहले दिन में समूह ने इज़रायली ठिकानों पर चार ड्रोन हमलों का दावा किया था, तीन भोर में उत्तरी इज़रायल में साइटों पर, जिनमें से एक इज़रायली के कब्जे वाले गोलान हाइट्स में था, और चौथा हमला दक्षिणी इज़रायल में एक साइट पर हुआ था।

ये हमले लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर नवीनतम विनाशकारी इजरायली हवाई हमलों के बाद हुए हैं, जिसके दौरान हिजबुल्लाह नेता सैय्यद हसन नसरल्लाह(Sayyed Hassan Nasrallah) मारा गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups