China investment in Bangladesh :बंगलादेश में चीन की आर्थिक मंशा, व्यापार और सहयोग में वृद्धि!

Thu, Sep 26 , 2024, 06:45 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

ढाका। चीन के विदेश मंत्री वांग यी (Foreign Minister Wang Yi) ने बंगलादेश में सौर पैनल निर्माण में निवेश करने की मंशा व्यक्त की है, जिसका उद्देश्य देश के साथ व्यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूत करना है। मीडिया रिपोर्टों में गुरुवार को यह जानकारी दी गयी। यह घोषणा बंगलादेश और चीन के बीच बढ़ते आर्थिक सहयोग (Economic cooperation) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। यूनाइटेड न्यूज ऑफ बंगलादेश (UNB) ने रिपोर्ट में बताया कि यह घोषणा बुधवार दोपहर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान बंगलादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के साथ एक बैठक के दौरान की गई।

प्रो. यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने बैठक के बाद कहा, ''अगर सौर ऊर्जा पैनल निर्माण के लिए बंगलादेश में चीनी निवेश आता है तो यह एक मील का पत्थर होगा क्योंकि यह एक बड़ा निवेश है और इससे बड़ी संख्या में नौकरियां सृजित करने में मदद मिलेगी।


यूएनबी की रिपोर्टों के अनुसार चीन के विदेश मंत्री ने प्रो. यूनुस की प्रशंसा करते हुए उन्हें चीनी लोगों का पुराना मित्र बताया। श्री आलम ने कहा कि चीन बंगलादेश के साथ ''व्यापक रणनीतिक सहकारी साझेदारी'' को मजबूत करना चाहता है, जिससे उस निवेश से लाभ होगा और वह सौर ऊर्जा पैनलों का एक प्रमुख निर्यातक बन जाएगा। उन्होंने कहा, ''हमें आप पर पूरा भरोसा है कि आप लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।'' उन्होंने यह भी कहा कि वे देश को एकजुट करेंगे। वांग ने कहा कि उनका देश बंगलादेश में सौर पैनल निर्माण में निवेश करने के लिए प्रो. यूनुस के आह्वान को महत्व देगा

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups