Kata ib Hezbollah: इराकी शिया मिलिशिया ने अमेरिकी सेना पर हमला करने की धमकी दी!

Thu, Sep 26 , 2024, 09:15 AM

Source : Uni India

बगदाद: इराकी शिया मिलिशिया कताइब हिजबुल्लाह (Kata'ib Hezbollah) ने बुधवार को धमकी दी कि अगर इजरायल ने इराक पर हमला किया तो वह अमेरिकी सेना(US military) की मौजूदगी पर हमला करेगा।

ईरान समर्थित शिया मिलिशिया के सुरक्षा नेता अबू अली अल-असकर (Abu Ali al-Askar) ने एक बयान में कहा कि इराकी हवाई क्षेत्र में अमेरिका और इज़रायल द्वारा तीव्र गतिविधि देखी जा रही है, जो “इराक के खिलाफ ज़ायोनी (इज़रायली) आक्रमण की संभावना का संकेत देता है।”

बयान में कहा गया, “तदनुसार, कताइब हिजबुल्लाह ने अपनी चेतावनी दोहराई है कि उसकी प्रतिक्रिया केवल इज़रायल तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसमें संपूर्ण अमेरिकी उपस्थिति शामिल होगी।” अल-अस्कर ने इराक में शिया मिलिशिया समूह इस्लामिक रेजिस्टेंस से अपने अभियानों की संख्या और पैमाने तथा इजरायल के लिए खतरे के स्तर को बढ़ाने का भी आह्वान किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups