रशीद ने की लेबनान में इजरायली हमले की निंदा!

Wed, Sep 25 , 2024, 08:28 AM

Source : Uni India

बगदाद: इराक के राष्ट्रपति अब्दुल लतीफ रशीद(Iraqi President Abdul Latif Rashid) ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगर पर इजरायली हमलों की निंदा की है। इराकी राष्ट्रपति के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में मंगलवार को कहा गया, "इससे (इस घटनाक्रम से) तनाव और संघर्ष में वृद्धि हो सकती है। साथ ही अस्थिरता और असुरक्षा में भी वृद्धि हो सकती है। इसका क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।"

उन्होंने ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से क्षेत्र में युद्ध के फैलने को रोकने के लिए दृढ़ रुख अपनाने का आह्वान किया और कहा, "यदि हम इस तरह के प्रकोप को रोकने में विफल रहते हैं, तो परिणाम भयावह होंगे।" रशीद ने फिलिस्तीनी और लेबनानी लोगों(Palestinian and Lebanese people) का समर्थन करने के लिए इराक की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि मंगलवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगर में एक आवासीय इमारत को निशाना बनाकर इजरायल ने हवाई हमला किया, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। एक बयान में, इज़रायली सेना ने पुष्टि की कि इब्राहिम मुहम्मद कुबैसी ( जो कथित तौर पर हिज़्बुल्लाह के मिसाइल और रॉकेट संचालन के प्रभारी था) हमले में मारे गए। कुबैसी की मौत पर हिज़्बुल्लाह की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups