अंकारा। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन (President Recep Tayyip Erdogan) ने कहा है कि उनका देश अमेरिका से रक्षा उद्योग (Defense Industry) में सहयोग के लिए बाधाओं को हटाने की उम्मीद करता है। एर्दोगन ने कहा कि रक्षा उद्योग में तुर्की (Turkey) का अमेरिका के साथ सहयोग हाल के वर्षों में विभिन्न प्रतिबंधों के कारण ''दुर्भाग्य से अपनी क्षमता से बहुत कम रह गया है।''
तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलु के हवाले से श्री एर्दोगन ने यह भी कहा, ''हमें उम्मीद है कि हमने एफ-16 (Fighter aircraft) आधुनिकीकरण परियोजना के साथ एक नया पृष्ठ खोला है और उम्मीद है कि इस क्षेत्र में निर्यात बाधाएं स्थायी रूप से हटा दी जाएंगी।''
उल्लेखनीय है कि तुर्की ने 2017 में एस-400 वायु रक्षा प्रणाली के रेजिमेंटल सेट की आपूर्ति के लिए रूस के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जो उसे 2019 की गर्मियों-शरद ऋतु में प्राप्त हुआ। उसी समय अमेरिका ने मांग की कि अंकारा पैट्रियट के पक्ष में रूसी प्रणालियों को छोड़ दें लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी। अमेरिका ने सजा के तौर पर तुर्की को नवीनतम एफ-35 लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के कार्यक्रम से बाहर कर दिया और सीएएटीएसए अधिनियम (Countering America's Adversaries Through Sanctions) के तहत रक्षा उद्योग के प्रमुखों पर प्रतिबंध लगा दिए।
अमेरिका ने तुर्की के साथ एफ-35 पर संयुक्त ज्ञापन को रद्द कर दिया और एफ-35 परियोजना में शेष सात भागीदारों ब्रिटेन , इटली, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, कनाडा और नॉर्वे के साथ इस पर हस्ताक्षर किए। एर्दोगन ने बाद में अन्य लड़ाकू विमानों, पाँचवीं पीढ़ी के नहीं, बल्कि चौथी पीढ़ी के एफ-16 को खरीदने के लिए अमेरिकी प्रस्ताव की घोषणा की। पिछले साल अप्रैल में तत्कालीन तुर्की विदेश मंत्री मेवलुत कैवुसोग्लू ने कहा था कि अंकारा को अमेरिका से एफ-35 की खरीद के लिए भुगतान किया गया पैसा वापस मिल जाएगा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Sep 24 , 2024, 06:34 PM