अम्मान: जॉर्डन के नागरिक उड्डयन नियामक आयोग(Jordan's Civil Aviation Regulatory Commission) ने बढ़ते क्षेत्रीय तनाव और नागरिक उड्डयन में सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता का हवाला देते हुए अगली सूचना तक लेबनान जाने वाली उड़ानों(flights to Lebanon) को निलंबित कर दिया है।
जॉर्डन की सरकारी पेट्रा समाचार एजेंसी की रिपोर्ट(Petra news agency) के अनुसार आयोग ने सोमवार को कहा कि बढ़ते क्षेत्रीय तनाव और नागरिक उड्डयन में सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता लेबनान के लिए जॉर्डन की एयरलाइनों की उड़ानों को निलंबित कर दिया है। वहीं जॉर्डन के ध्वजवाहक रॉयल जॉर्डनियन एयरलाइंस(Royal Jordanian Airlines) ने भी घोषणा की कि वह नागरिक उड्डयन नियामक आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए 48 घंटे के लिए लेबनान की उड़ानें निलंबित कर देगा।
उधर, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सोमवार को लेबनान में इजरायली हवाई हमलों के कारण 356 लोग मारे गए, जिनमें 24 बच्चे और 42 महिलाएं शामिल थीं। वहीं 1,246 अन्य घायल हुए हैं। इजरायली सेना ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में तीव्र हवाई हमले किये, जिसके कारण हजारों निवासियों को बेरूत और माउंट लेबनान की ओर विस्थापित होना पड़ा है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Sep 24 , 2024, 08:57 AM