Guterres : लेबनान एक और गाजा में हो सकता है तब्दील: गुटेरेस

Mon, Sep 23 , 2024, 03:34 PM

Source : Uni India

न्यूयॉर्क 23 सितंबर (वार्ता)। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) ने रविवार को कहा कि इज़रायल और हिज़्बुल्लाह (Israel and Hezbollah) के मध्य बढ़ते हमलों के बीच लेबनान एक और गाजा में तब्दील हो सकता है।
श्री गुटेरेस ने अमेरीकी समाचार आउटलेट सीएनएन के साथ एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि लेबनान में संचार उपकरणों के हाल ही में विस्फोट का मतलब है कि बहुत अधिक वृद्धि की संभावना है जिसके बारे में उन्हें डर है कि यह दुनिया के लिए विनाशकारी त्रासदी हो सकती है।
लेबनान के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष समन्वयक जीनिन हेनिस ने एक्स पर कहा, 'क्षेत्र एक आसन्न तबाही के कगार पर है और इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है, ऐसा कोई सैन्य समाधान नहीं है जो किसी भी पक्ष को सुरक्षित कर सके।'
उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार और बुधवार को लेबनान में संचार उपकरणों में विस्फोट के बाद इजरायल-लेबनान सीमा पर तनाव तेजी से बढ़ गया है। संचार उपकरणों के विस्फोट में 37 लोग मारे गए और लगभग 3,000 लोग घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायल ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया जिसमें कम से कम 45 लोग मारे गए।
हिज्बुल्लाह ने कथित तौर पर उत्तरी इजरायल में 100 से अधिक रॉकेट दागे हैं।
इजरायली सेना और हिज्बुल्लाह आठ अक्टूबर, 2023 से इजरायल-लेबनान सीमा पर गोलीबारी कर रहे हैं जिससे यह आशंका बढ़ गई है कि लगभग एक साल से चल रहा टकराव पूर्ण पैमाने पर युद्ध में बदल सकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups