न्यूयॉर्क/नयी दिल्ली 23 सितंबर (वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके (Anura Dissanayake) को बधाई दी और कहा कि वह द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत की पड़ोस प्रथम नीति और विजन सागर में श्रीलंका का विशेष स्थान है। 'श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनावों में आपकी जीत पर अनुरा दिसानायके को बधाई।'
श्री मोदी ने कहा,“भारत की पड़ोस प्रथम नीति और विजन सागर में श्रीलंका का विशेष स्थान है। मैं हमारे लोगों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे बहुमुखी सहयोग को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”
श्री दिसानायके ने बधाई के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को साझा करते हैं।
उन्होंने कहा 'प्रधानमंत्री मोदी आपके दयालु शब्दों और समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं हमारे देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की आपकी प्रतिबद्धता को साझा करता हूं। साथ मिलकर हम अपने लोगों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर सकते हैं।'
नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) पार्टी के नेता श्री दिसानायके को रविवार को श्रीलंका के नौंवे राष्ट्रपति के रूप में चुना गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Sep 23 , 2024, 11:18 AM