International thug gang: अंतर्राष्ट्रीय ठग गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार!

Sun, Sep 22 , 2024, 06:39 PM

Source : Uni India

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की पुलिस ने दुबई से संचालित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय ठग गिरोह (International thug gang) के पांच सक्रिय सदस्यों को विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम के माध्यम से लोगो को कम इनवेस्टमेन्ट में ज्यादा मुनाफा देने का लालच देकर ठगी (Fraud) की वारदात को अंजाम देते थे। इन शातिर ठगों द्वारा ट्रेडिंग एप (Trading app) के माध्यम से लगभग एक करोड़ कीमत के यूएसडीटी (crypto currency) का लेन-देन किया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से नगद 01 लाख 39 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 06 मोबाइल कीमत करीब एक लाख 20 हजार रूपये जप्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा (Superintendent of Police Sai Krishna S Thota) ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना एवं थाना पवई की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा टेलीग्राम एप के माध्यम से लोगो के साथ ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह से जुड़े पांच आरोपियों को देश के विभन्न राज्यों से गिरफ्तार किया जाकर जेल भेजा गया है। मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि फरियादी मोम्मद फईम रजा निवासी संदीपनी मैरिज गार्डन के पास पवई द्वारा थाना पवई में 15 जुलाई को रिपोर्ट की गई थी कि 07 जुलाई को उनके मोबाइल में टेलीग्राम के माध्यम से एक अज्ञात टेलीग्राम आई डी से कॉल आया था। उनके द्वारा कॉल रिसीव करने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बातचीत करते हुये कहा गया कि अगर आप कम समय में थोड़ा पैसा इन्वेस्ट करके ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते है, तो आप अपने मोबाइल पर लास्ट मिनिट मोबाइल एप डाउनलोड (Mobile App Download) करके हमारी कंपनी के होटल की बुकिंग करके प्रतिदिन अच्छा मुनाफा कमा सकते हो।

उनके द्वारा मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड (downloaded the mobile application) किये जाने के बाद उस व्यक्ति द्वारा उन्हें डेमो दिया गया, साथ ही उनकी आई डी पासवर्ड जनरेट कर दिया गया एवं उनके कुछ दस्तावेज (फोटो, जन्मतिथी एवं बैंक खाता) ले लिये गये। एप्लीकेशन में जैसे ही मैने लॉगिन किया तो मेरे वॉलेट में 800 रूपये प्राप्त होने पर मैने अपने बैंक खाता में ट्रान्सफर कर लिये। इसके बाद मैने उक्त व्यक्ति के बताये अनुसार 8000 रूपये का स्लॉट बुक किया तो मुझे 11831 रूपये वॉलेट में प्राप्त हुये, जो मैने अपने खाते में ट्रान्सफर कर लिये। इसके बाद मैनें 20 हजार एवं 12 हजार का स्लॉट बुक किया तो मुझे वॉलेट में 37715 रूपये प्राप्त हुये।

ग्यारह जुलाई को उस व्यक्ति द्वारा उन्हें टेलीग्राम के माध्यम से कॉल करके कहा गया कि आज कम्पनी की एनवरसरी है, अगर आप आज एक लाख इनवेस्ट करोंगे तो आपकाे करीब तीन गुना फायदा होगा। उन्होंने उक्त व्यक्ति के बताये अनुसार एक लाख रूपये जमा कर दिये, इसके बाद उस व्यक्ति ने कहा कि तुम एक लाख 80 हजार चार सौ बीस रूपये और जमा करो तो तुम्हे 5 गुना फायदा होगा। उसकी बातो का विश्वास करके उन्होंने उसके द्वारा बताई गई राशि जमा कर दी। जमा की गई राशि का स्क्रीन शॉट उनके द्वारा टेलीग्राम नम्बर पर भेजे जाने पर उसके द्वारा कहा गया कि आप दो लाख 95 हजार रूपये और जमा करो, कंपनी आपको बहुत बड़ा मुनाफा देगी।

इस बार उन्हें संदेह हुआ तो उन्होंने कहा कि उनके पास पैसो की व्यवस्था नही है, आप मेरे द्वारा जमा की गई राशि वापस कर दीजिये। मेरे द्वारा कई बार संपर्क किये जाने पर भी मेरी राशि वापस नही की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पवई में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी पवई निरीक्षक त्रिवेन्द्र त्रिवेदी द्वारा घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना एवं थाना पवई की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात व्यक्तियो के सभी बैंक खातो, वर्चुअल व्हाटएप नम्बरो एवं टेलीग्राम आई.डी की जानकारी हेतु लगातार प्रयास किये गये। मामले में पुलिस टीम द्वारा बैंक खातों का उपयोग करने वाले 05 आरोपियों को देश के अलग-अलग राज्यों से पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर घटना के संबंध में पूंछताछ किये जाने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा फरियादी के साथ घटना कारित किया जना स्वीकार किया गया। 

मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार करके न्यायालय के आदेशानुसार जिला जेल पन्ना भेजा गया है। उक्त आरोपियों से पूंछताछ पर देश के विभिन्न राज्यो में हुई कई वारदातों के खुलासा होने की प्रबल संभावना है। गिरफ्तार आरोपियों में नीलेश जाटव निवासी होशंगाबाद, ऋतुराज जैसवाल निवासी मिर्जापुर उप्र, रोहित गौर होशंगाबाद, बंटी निवासी बैतूल तथा हिमांशु सोने निवासी रायपुर छत्तीसगढ़ हैं। आरोपीगण सोशल मीडिया (Telegram) के माध्यम से लोगों को कम समय में ज्यादा मुनाफा देने का लालच देकर अलग-अलग तरीको से इनवेस्टमेन्ट के नाम पर बडी कंपनियो से मिलता-जुलता एप्लीकेशन इन्सटॉल करवाकर राशि जमा करवाते हैं। शुरुआत में कम पैसो में अच्छा रिटर्न देकर लोगो का विश्वास जीत लेते हैं, इसके बाद बड़ी राशि में ज्यादा मुनाफा दिलवाने का विश्वास देकर छल पूर्वक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से पैसे अपने बैंक खातो में जमा करवाकर लोगो के एप्लीकेशन को ब्लॉक कर दिया जाता है। लोगो से धोखाधड़ी पूर्वक मोबाइल एप्लीकेशन में डलवाई गई बड़ी रकम को आरोपीगण तुरन्त ऑनलाइन अन्य बैंक खातो में ट्रांसफर कर लेते हैं। उक्त राशि को ट्रेडिंग एप के माध्यम से यूएसडीटी (crypto currency) में कन्वर्ट कर लेते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups