Israeli Airstrikes: बेरूत पर इजरायली हमले में 12 मौत, 66 घायल

Sat, Sep 21 , 2024, 11:25 AM

Source : Uni India

बेरूत। बेरूत के दक्षिणी उपनगरों (southern suburbs of Beirut) पर हुए इजरायली हवाई हमले (Israeli airstrikes) में कम से कम 12 लोग मारे गए और 66 अन्य घायल हो गए वहीं हिजबुल्लाह ने जवाबी कार्रवाई (Hezbollah retaliated) में पश्चिमी गैलिली में 30 से अधिक बस्तियों और उत्तरी इज़रायल में एक प्रमुख खुफिया अड्डे पर 100 से अधिक रॉकेट दागे।

यह जानकारी लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय (Lebanese Health Ministry) ने दी। बचाव दल हताहतों का पता लगाने के लिए मलबा हटाने में लगे हुए हैं। स्थानीय टीवी फुटेज में घनी आबादी वाले पड़ोस में व्यापक क्षति और अव्यवस्था दिखाई दी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हमले में हिजबुल्लाह जिहाद परिषद के सदस्य इब्राहीम अकील को लक्ष्य बनाया था।

इज़राइल रक्षा बलों के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि अभियान के दौरान लेबनानी समूह के अन्य वरिष्ठ कमांडरों के साथ अकील भी मारा गया। हिजबुल्लाह ने हालांकि अकील की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेबनानी सैन्य सूत्रों ने कहा कि इजरायली हवाई हमलों ने दक्षिणी लेबनान में छह स्थानों पर हमला किया, जबकि तोपखाने ने दिन में 11 सीमावर्ती कस्बों पर गोलाबारी की।

इस सप्ताह की शुरुआत में लेबनान में संचार उपकरणों से हुए दो विस्फोटों के बाद इज़राइल-लेबनान सीमा पर तनाव बढ़ गया है, जिसमें 37 लोग मारे गए और 2,931 घायल हो गए। लेबनान की सरकार ने इन विस्फोटों को संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए इसकी निंदा की और तत्काल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की मांग की। हिजबुल्लाह ने अपनी इकाइयों को निशाना बनाने के लिए इज़रायल को दोषी ठहराया और जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups