बेरूत। लेबनान भर में बुधवार को वायरलेस संचार उपकरणों (Wireless communications devices) में हुए विस्फोटों (EXPLOSIONS) में नौ लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक अन्य घायल हो गए। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय (Lebanese Health Ministry) ने यह जानकारी दी। बुधवार दोपहर बेरूत के दक्षिणी उपनगर और दक्षिणी और पूर्वी लेबनान के कई क्षेत्रों में विस्फोटों की आवाज सुनी गई।
सुरक्षा रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि चार हिजबुल्लाह सदस्यों के अंतिम संस्कार के दौरान बेरूत के दक्षिणी उपनगर में एक वायरलेस संचार उपकरण में विस्फोट हो गया, इसी तरह के विस्फोटों से कारों और आवासीय भवनों में आग लग गई, जिसके परिणामस्वरूप कई लोग घायल हो गए।
स्थानीय मीडिया ने कहा कि इसमें शामिल उपकरणों की पहचान “आईसीओएम वी 82” मॉडल के रूप में की गई है, जो कथित तौर पर जापान में बने वॉकी-टॉकी उपकरण हैं। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाने के लिए आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर भेजा गया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Sep 18 , 2024, 11:22 PM