मैदान शार. अफगानिस्तान के पूर्वी वर्दक प्रांत (Eastern Wardak Province) में सोमवार को युद्ध से बचा हुआ एक विस्फोटक उपकरण फटने से दो बच्चों की मौत हो गई। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ इसरार (Spokesman Mohammad Yusuf Israr) ने मंगलवार को बताया कि दुर्घटना कल जालरिज जिले के स्नगलख गांव में उस समय घटी, जब बच्चों को खिलौने जैसा एक उपकरण मिला और वे उससे खेलने लगे।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान दुनिया (Afghanistan World) में सबसे अधिक खदान-प्रदूषित देशों में से एक है, क्योंकि पिछले चार दशकों से अधिक के युद्धों से बचे विस्फोटक उपकरण और अप्रयुक्त खदानों के कारण्स इस युद्धग्रस्त देश में हर महीने 12 से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। इनमें सबसे ज्यादा बच्चे शामिल होते हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Sep 17 , 2024, 11:08 PM