बंगलादेश के दो पत्रकार समेत तीन रिमांड पर

Tue, Sep 17 , 2024, 02:01 PM

Source : Uni India

ढाका। बंगलादेश में ढाका की एक अदालत (Dhaka court) ने मंगलवार को पत्रकार मोजम्मेल हक बाबू (Mozammel Haque Babu) और श्यामल दत्ता (Shyamal Dutta) तथा एकटोरर घटक दलाल निर्मूल समिति के अध्यक्ष शहरियार कबीर को दो अलग-अलग हत्या के मामलों (murder cases) में सात दिन के रिमांड पर भेज दिया। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार अदालत में कार्यरत एक सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि ढाका के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मोहम्मद सनाउल्लाह ने सुबह अदालत में पेश किए जाने के बाद 10 दिन की रिमांड प्रार्थना के बाद यह आदेश पारित किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ढाका के भासंटेक में जन विद्रोह के दौरान मोहम्मद फजलू (31) की मौत के मामले में दर्ज एक मामले में श्यामल को रिमांड पर रखा गया था।

बाबू, श्यामल दत्ता को 11 सितंबर को मैमनसिंह सीमा से हिरासत में लिया गया। पीड़ित के बड़े भाई मोहम्मद सबुज (42) ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, 25 पत्रकारों और 139 अन्य के खिलाफ भासंटेक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।
फजलू को गत पांच अगस्त को शाम 7:00 बजे के आसपास गोली मारी गई जब वह भासंटेक में दिगंत फिलिंग स्टेशन के सामने हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक रैली में था।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार गत 18 जुलाई को आरक्षण सुधार विरोध प्रदर्शन के दौरान रमना क्षेत्र में घरेलू सहायिका लिजा की मौत को लेकर रमना मॉडल पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में एकटर टीवी के प्रबंध निदेशक और प्रधान संपादक बाबू और शहरयार कबीर को रिमांड पर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को श्यामल और बाबू को मैमनसिंह में गिरफ्तार किया गया जबकि शहरयार कबीर को बनानी में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups