ऑस्ट्रेलिया में क्वांटास एयरलाइन के विमान ने आपातकालीन लैंडिंग की

Tue, Sep 17 , 2024, 09:06 AM

Source : Uni India

सिडनी। उत्तर-पूर्व ऑस्ट्रेलिया (northeastern Australia) में क्वांटास एयरलाइन के एक विमान (Qantas Airlines plane) ने केबिन प्रेशर की समस्या के कारण मंगलवार को आपातकालीन लैंडिंग (emergency landing) की। क्वींसलैंड राज्य के टाउन्सविले से ब्रिसबेन जा रही उड़ान क्यूएफ1871 को आज सुबह दो शहरों के बीच लगभग आधे रास्ते पर रॉकहैम्पटन में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी एयरलाइन क्वांटास के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि विमान में दबाव कम होने की समस्या थी जिसके कारण पायलटों को 29,000 फीट की ऊंचाई से 10,000 फीट की ऊंचाई पर उतरना पड़ा और रॉकहैम्पटन में लैंडिंग का अनुरोध करना पड़ा।

प्रवक्ता ने कहा, 'विमान सामान्य रूप से उतरा और हम आज सुबह अन्य उड़ानों से यात्रियों को ब्रिसबेन भेजेंगे।' विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे टाउन्सविले से उड़ान भरी और उसे 7:50 बजे ब्रिसबेन पहुंचना था लेकिन उसने 7:15 बजे रॉकहैम्पटन में आपातकालीन लैंडिंग की। विमान में सवार एक यात्री नाओमी लिंच ने बताया कि पायलटों द्वारा आपातकालीन लैंडिंग की घोषणा के बाद विमान तेजी से नीचे उतरा। घटना की जांच की जा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups