गाजा: मध्य और दक्षिणी गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों(Israeli attacks) में सोमवार को कम से कम 15 फिलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ(Xinhua) को बताया कि इजरायली विमानों ने मध्य गाजा पट्टी में नुसेरात शरणार्थी शिविर(Nuseirat refugee camp) में एक घर को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए।
हवाई हमले के कारण घर को पूरी तरह से नष्ट हो गया और पड़ोसी घरों को भी नुकसान पहुंचा। चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि पीड़ितों में बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि घायल हुए अन्य 15 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों के अनुसार सोमवार को ही दक्षिणी गाजा पट्टी में खान यूनिस के पश्चिम में अल-मवासी क्षेत्र में एक अस्थायी बेकरी पर इजरायली गोलाबारी में एक बच्चे सहित कम से कम पांच फिलिस्तीनी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। अभी तक, इजरायली सेना ने दोनों हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
उल्लेखनीय है कि इज़रायल ने 07 अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा इजरायल की सीमा में घुसकर और गाजा पट्टी से बड़े पैमाने पर रॉकेट दागकर हमला किया था। इसके जवाब में इजरायल ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया है। गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को एक बयान में कहा कि गाजा पट्टी में चल रहे इज़रायली हमलों में मारे गए फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 41,226 हो गई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Sep 17 , 2024, 07:40 AM