बेरूत, 16 सितंबर (वार्ता)। दक्षिण-पूर्वी लेबनान (Lebanon) के वज़ानी इलाके में एक इजरायली ड्रोन गिरा (Israeli drone shot down) है। लेबनानी सैन्य सूत्रों के हवाले से रविवार को बताया कि ऐसा लगता है कि ड्रोन तकनीकी खराबी के कारण गिरा है।
इससे पहले, ड्रोन के माध्यम से लेबनान के सीमावर्ती गांव वज़ानी और आसपास के इलाकों में पर्चे गिराए गए, जिसमें निवासियों से खियाम शहर के उत्तर में खाली होने का आह्वान किया गया।
लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) के मीडिया कार्यालय के अनुसार, उसे इजरायली सेना द्वारा सूचित किया गया था कि ब्रिगेडियर जनरल के आदेश के तहत लेबनानी क्षेत्रों में पर्चे गिराये गए।
यूएनआईएफआईएल के मुताबिक, इजरायली सेना (Israeli Army) घटना की जांच कर रही है। यह घटना तब हुई जब इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को सुझाव दिया कि इजरायल लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के खिलाफ अपनी कार्रवाई बढ़ा सकता है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले इजरायल पर हमास के हमले के साथ एकजुटता दिखाने के लिए हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर कई मिसाइलें दागीं। बाद में आठ अक्टूबर, 2023 से लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव बढ़ गया है। इजरायल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दक्षिणपूर्वी लेबनान की ओर भारी तोपखाने से गोलीबारी की। तब से यह संघर्ष जारी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Sep 16 , 2024, 12:41 PM