सियोल, 16 सितंबर (वार्ता)। दक्षिण कोरिया (South Korea) के पश्चिमी तट (West Coast) पर एक मछली पकड़ने वाली नाव (Naav) के पलट जाने से उसमें सवार सभी आठ लोगों को बचा लिया गया। ‘योनहाप’ समाचार एजेंसी ने सोमवार को तट रक्षक के हवाले से यह जानकारी दी।
पैतीस टन का मछली पकड़ने वाला जहाज स्थानीय समयानुसार सुबह 7:36 बजे पश्चिमी बंदरगाह शहर (western port city) गुंसन के पास पलट गया।
तटरक्षक बल ने बचाव अभियान के लिए हेलीकॉप्टर और गश्ती जहाजों को घटनास्थल पर भेजा और जहाज पर सवार सभी आठ लोगों को बचा लिया गया।
राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक-योल ने दुर्घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद तत्काल महासागर और मत्स्य पालन मंत्री और तट रक्षक प्रमुख को सभी उपलब्ध कर्मियों और उपकरणों को जुटाकर पीड़ितों को बचाने का आदेश दिया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Sep 16 , 2024, 10:31 AM