मालदीव की वित्तीय चुनौतियां अस्थायी, आईएमएफ की सहायता की आवश्यकता नहीं: जमीर

Sun, Sep 15 , 2024, 12:45 PM

Source : Uni India

माले: मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर (Maldives Foreign Minister Musa Zameer) ने कहा है कि उनके देश के सामने आ रही वित्तीय चुनौतियां अस्थायी हैं और उसे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) से सहायता लेने की आवश्यकता नहीं है।

देश की सरकारी मीडिया पीएसएम ने ज़मीर के हवाले से यह जानकारी दी। पीएसएम ने बताया कि ज़मीर फिलहाल श्रीलंका की यात्रा पर है, जहां वह व्यापक राजनयिक और आर्थिक पहुंच बनाने के मकसद से बैंकों और अधिकारियों के साथ संबंध स्थापित करेंगे।

जमीर ने शनिवार को कहा कि मालदीव अपने मुद्रा भंडार में अस्थायी गिरावट की समस्या का सामना कर रहा है और इसे बिना किसी बाहरी वित्तीय हस्तक्षेप के ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समस्या का समाधान करने के लिए सरकार की रणनीति में कर व्यवस्था में सुधार, सरकारी स्वामित्व वाले उद्यमों के लिए लागत में कटौती और चीन तथा भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना शामिल है।

मालदीव सरकार के हालिया आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में प्रयोग योग्य मुद्रा भंडार बढ़कर 6.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि यह जुलाई में 4.5 करोड़ अमेरिकी डालर था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups