Floods in Myanmar: म्यांमार में भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या 74 हुई , 89 लापता!

Sun, Sep 15 , 2024, 12:32 PM

Source : Uni India

यांगून: म्यांमार में भीषण बाढ़ (floods in Myanmar) के कारण मरने वालों की संख्या 74 हो गई है जबकि 89 लोग लापता हैं। यह जानकारी सरकारी दैनिक ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमार(Global New Light of Myanmar) ने रविवार को दी।

रिपोर्ट में कहा गया कि भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने पी ताव, बागो, मांडले और अय्यावाडी क्षेत्रों के साथ-साथ मोन, कायिन और शान राज्यों के 64 बस्तियों के 462 गांवों और वार्डों को प्रभावित किया है। बाढ़ के कारण 13 सितंबर की शाम तक मृतकों की संख्या बढ़कर 74 हो गयी।

रिपोर्ट के मुताबिक आपदा के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 24 पुल, 375 स्कूल, एक मठ, पांच बांध, चार पगोडा, 14 ट्रांसफार्मर, 456 लैंप-पोस्ट और 65,759 मकान नष्ट हो गये।

सरकारी दैनिक के अनुसार, पी ताव और विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं, भोजन और पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए अस्थायी राहत शिविर(temporary relief camps) स्थापित किए गए हैं, जबकि अधिकारी और बचावकर्मी खोज एवं बचाव अभियान में लगे हुए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups