Trump Vs Kamala Debate: हैरिस को मतदान करना, रूस के साथ युद्ध के लिये मतदान करना है : ट्रम्प

Sat, Sep 14 , 2024, 01:56 AM

Source : Uni India

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने कहा कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिकी उपराष्ट्रपति (US Vice President) एवं डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) की उम्मीदवार कमला हैरिस (Kamala Harris) के लिए मतदान करना, रूस के साथ युद्ध करने के लिए मतदान करना है।

 ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर लिखा, "कॉमरेड कमला हैरिस के लिए मतदान करना रूस के साथ युद्ध के लिए मतदान करना है।" उन्होंने बार-बार कहा है कि अगर वे 2020 में फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाते तो यूक्रेन में संघर्ष नहीं होता। पूर्व राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अगर वे 2024 में सत्ता में आते हैं तो वे यूक्रेन-रूस के बीच जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए काम करेंगे। ट्रम्प ने कहा कि इसके अलावा, सुश्री हैरिस के लिए मतदान अमेरिका में सैन्य मसौदा वापस लाने के लिए मतदान करना है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups