वियतनाम में यागी तूफान से 197 लोगों की मौत, 128 लापता

Thu, Sep 12 , 2024, 11:57 AM

Source : Uni India

हनोई। वियतनाम में तूफ़ान यागी के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ (landslides and floods) से मरने वालों की संख्या गुरुवार को 197 हो गयी और 128 लोग अब भी लापता हैं। कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय (Ministry of Agriculture and Rural Development) ने यह जानकारी दी। इस साल एशिया में आए सबसे शक्तिशाली तूफान यागी ने शनिवार को वियतनाम के उत्तरी तट पर दस्तक दी और पश्चिम की ओर बढ़ गया, जिससे राजधानी हनोई में बहुत तेज आंधी आयी और भारी बारिश हुई। तूफान ने क्षेत्र की सबसे बड़ी रेड नदी के किनारे के अन्य प्रांतों को भी प्रभावित किया। तूफान के कारण सोमवार को एक पुल ढह गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups