Israeli War Updates: गाजा में संयुक्त राष्ट्र संचालित स्कूल पर इजरायली हमले में 14 फिलिस्तीनी मारे गये

Thu, Sep 12 , 2024, 11:35 AM

Source : Uni India

गाजा। गाजा पट्टी में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले संयुक्त राष्ट्र की ओर से संचालित स्कूल पर बुधवार को इजरायली हवाई हमले (Israeli airstrike) में कम से कम 14 फिलिस्तीनी मारे गये और 10 अन्य घायल हो गये। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों (Palestinian security sources) ने शिन्हुआ को बताया कि एक इजरायली युद्धक विमान (Israeli warplane) ने अल-नुसेरत शरणार्थी शिविर में स्कूल में परिवर्तित आश्रय पर कम से कम एक मिसाइल दागी। 

चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि हमले में 14 लोग मारे गये और 10 अन्य घायल हो गये। वहीं, हमास द्वारा संचालित गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय ने पुष्टि की कि पीड़ितों में सहायताकर्मी भी शामिल हैं। इस बीच, इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने एक बयान जारी कर कहा कि इजरायली वायु सेना ने अल-नुसेरत क्षेत्र में हमास कमान एवं नियंत्रण केंद्र के अंदर सक्रिय आतंकवादियों पर सटीक हमला किया है। 

बयान में कहा गया है कि हमास के आतंकवादी इस परिसर में निर्मित केंद्र का उपयोग करके आईडीएफ सैनिकों और इजरायल के विरुद्ध हमलों की योजना बनाते हैं और उन्हें अंजाम देते हैं। यह परिसर पहले अल-जौनी स्कूल के रूप में कार्य करता था। यह हमला छह जुलाई को संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित स्कूल पर पिछली इजरायली बमबारी के बाद किया गया है, जिसमें कम से कम 16 फिलिस्तीनी मारे गये थे, जिनमें से अधिकांश बच्चे और महिलाएं थीं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups