तूफान यागी का कहर! वियतनाम में तूफान यागी के कारण 141 लोगों की मौत, 59 लापता

Wed, Sep 11 , 2024, 11:14 AM

Source : Uni India

हनोई। वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में बुधवार सुबह तक तूफान यागी (typhoon Yagi) तथा उसके कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ (landslides and floods) से 141 लोगों की मौत हो गई जबकि 59 लोग लापता हैं। यह जानकारी कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय (Ministry of Agriculture and Rural Development) ने दी। मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से 29 काओ बांग प्रांत से, 45 लाओ चाए प्रांत से और 37 येन बाई प्रांत से हैं।

वियतनाम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, तुयेन क्वांग प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार रात पुष्टि की कि नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण क्वेट थांग कम्यून से गुजरने वाली लो नदी का बांध टूट गया है। राष्ट्रीय जल-मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने आज सुबह बताया कि राजधानी हनोई में रेड नदी पर बाढ़ का स्तर तीन स्तरों में से चेतावनी स्तर 2 को पार कर लिया है और आज दोपहर इसके उच्चतम स्तर तक पहुंचने का अनुमान है।

केंद्र ने आज सुबह थाओ नदी पर अत्यधिक उच्च जल स्तर और कई अन्य नदियों का पानी तेजी से बढ़ने की चेतावनी जारी की। केंद्र ने उत्तर की नदियों में अत्यधिक बाढ़ का पानी होने की चेतावनी दी है।केंद्र ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र में नदी तट के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा अधिक है, जबकि पहाड़ी इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन होने का अनुमान है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups