हनोई। वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में शक्तिशाली तूफान ‘यागी’ (Yagi) के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन (Floods and landslides) के कारण मंगलवार दोपहर तक करीब 82 लोगों की मौत हो गई, जबकि 64 अन्य लापता हैं। वियतनाम के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय (Ministry of Rural Development) ने बताया कि काओ बांग के पहाड़ी प्रांत में सबसे ज़्यादा 19 मौतें हुई हैं और 36 लोग लापता हैं।मरने वालों में लाओ कै प्रांत के 19, येन बाई प्रांत के 22, क्वांग निन्ह प्रांत के नौ लोग शामिल हैं। अन्य मरने वालों में से राजधानी हनोई, हाई फोंग शहर, होआ बिन्ह, हाई डुओंग, लैंग सोन, तुयेन क्वांग, हा गियांग और लाई चौ प्रांतों से हैं।
मंत्रालय के डाइक प्रबंधन और आपदा रोकथाम एवं नियंत्रण विभाग के अनुसार, शक्तिशाली हवाओं के साथ आए तूफ़ान ‘यागी’ के कारण 48,337 घरों को नुकसान पहुंचा है, इनमें से अधिकतर क्वांग निन्ह के तटीय प्रांत और हाई फोंग शहर में स्थित घरों को नुकसान हुआ है। नेशनल सेंटर फ़ॉर हाइड्रो-मेटोरोलॉजिकल फोरकास्टिंग ने कहा कि उत्तरी क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार को भारी वर्षा और बाढ़ (Heavy rain and flooding) के कारण कई नदियों (Rivers)का जल स्तर बढ़ने की आशंका है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Sep 10 , 2024, 10:22 AM