मॉस्को। रूसी वायु रक्षा बलों (Russian air defense forces) ने मॉस्को और ब्रांस्क क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हमले की कोशिश कर रहे 73 यूक्रेनी ड्रोनों (Ukrainian drones) को मार गिराया। ब्रांस्क के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ (Bryansk Governor Alexander Bogomaz) ने मंगलवार को अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा, “रूसी रक्षा मंत्रालय (Russian Defense Ministry) के वायु रक्षा बलों ने ब्रांस्क क्षेत्र में 59 यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट करके बड़े पैमाने पर हमले को नाकाम कर दिया है।”
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर जान माल की हानि नहीं हुई है। पातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
इससे पहले, मॉस्को क्षेत्र में 14 ड्रोन मार गिराये गये थे।
मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर एंड्री वोरोब्योव ने कहा था कि सोमवार रात रूसी वायु रक्षा ने पोडॉल्स्क, रामेंस्कॉय, ल्यूबेर्त्सी, डोमोडेडोवो और कोलोम्ना के शहरी जिलों में 14 ड्रोनों को मार गिराया। उन्होंने टेलीग्राम पर कहा कि कुल मिलाकर वायु रक्षा ने पोडॉल्स्क, रामेंसकोय, हुबर्त्सी, डोमोडेडोवो और कोलोमना के शहरी जिलों में 14 ड्रोन मार गिराए।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Sep 10 , 2024, 12:58 PM