ड्रोन हमले के बाद मॉस्को एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी

Tue, Sep 10 , 2024, 11:02 AM

Source : Uni India

मॉस्को। रूस के मॉस्को क्षेत्र में मंगलवार को हुए ड्रोन हमले (drone attack) के बाद मॉस्को के तीन प्रमुख हवाई अड्डों (Moscow airports) पर उड़ानों के आवागमन में देरी हुई तथा दो उड़ानें रद्द करनी पड़ी। यह जानकारी तास समाचार एजेंसी ने दी।

व्नुकोवो हवाई अड्डे (Vnukovo Airport) के ऑनलाइन प्रस्थान बोर्ड पर दी गई जानकारी के अनुसार, 30 जाने वाली और 11 आने वाली उड़ानों में देरी हुई और हवाई अड्डे पर दो उड़ानें रद्द की गईं।

प्रभावित उड़ानों में दुबई, अबू धाबी, अस्ताना, येरेवन, इस्तांबुल और अन्य देशों की उड़ानें शामिल हैं। ग्रोजनी से मॉस्को और मॉस्को से अबू धाबी की उड़ानें रद्द की गई। शेरेमेटेवो और डोमोडेडोवो हवाई अड्डों पर आगमन और प्रस्थान दोनों उड़ानों में देरी होने की सूचना है। इससे पहले, आज सुबह मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि रूसी वायु रक्षा बलों ने शहर की ओर उड़ान भर रहे सात ड्रोन मार गिराये।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups