Elon Musk : मस्क 2027 तक बन सकते हैं विश्व के पहले ट्रिलियनेयर

Mon, Sep 09 , 2024, 03:23 AM

Source : Uni India

वाशिंगटन, 09 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क (elon musk) वर्ष 2027 तक एक ट्रिलियन (10 खरब) (one trillion (10 trillion)) से अधिक की संपत्ति अर्जित कर विश्व के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं। ब्रिटेन के अखबार ‘द गार्डियन’ ने इंफॉर्मा कनेक्ट एकेडमी के एक पेपर का हवाले से यह जानकारी दी है। इंफॉर्मा कनेक्ट एकेडमी अमीर लोगों की वित्तीय स्थिति पर नजर रखने वाली कंपनी है।
गौरतलब है कि मस्क की संपत्ति सालाना औसतन 110 प्रतिशत बढ़ रही है, जिसके आधार पर यह पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ‘फोर्ब्स’ के अनुसार वर्तमान में 81.2 अरब डॉलर की संपत्ति वाले भारतीय अरबपति गौतम अडानी 2028 में दूसरे ट्रिलियनेयर बन सकते हैं, बशर्ते उनकी संपत्ति में वर्तमान 123 प्रतिशत प्रति वर्ष की वृद्धि दर बनी रहे। इसी वर्ष अमेरिकी वीडियो कार्ड डेवलपर एनवीडिया के प्रमुख जेन्सन हुआंग भी तेरह अंकों की नेटवर्थ तक पहुंच सकते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups