Putin decision to support Harris: हैरिस का समर्थन करने के पुतिन के फैसले से हैरान हैं ट्रम्प!

Sun, Sep 08 , 2024, 08:24 AM

Source : Uni India

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Former US President Donald Trump) ने कहा है कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) के अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन करने के फैसले से हैरान हैं।

गौरतलब है कि पुतिन ने पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र के दौरान मज़ाक में कहा था कि रूस डेमोक्रेटिक पार्टी की अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैरिस का समर्थन करेगा, जैसा कि मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन (President Joe Biden) ने सुझाया है। उन्होंने कहा कि हैरिस की हंसी इतनी "अच्छी " है कि कोई भी यह निष्कर्ष निकाल सकता है कि वह अच्छा कर रही हैं। विस्कॉन्सिन में एक रैली को संबोधित करते हुए  ट्रम्प ने कहा, "मैं  पुतिन को जानता हूं , मैं उन्हें अच्छी तरह से जानता हूं। उन्होंने कमला का समर्थन किया - मैं इससे बहुत आहत हुआ। मुझे लगता है कि यह शायद मुस्कुराहट के साथ किया गया निर्णय है।" उन्होंने आश्चर्य जताया कि रूस के राष्ट्रपति ने  हैरिस का समर्थन क्यों किया। उन्होंने कहा कि  पुतिन एक "शतरंज के खिलाड़ी" हैं। इसके अलावा उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके शासन में यूक्रेनी संघर्ष नहीं होता। उल्लेनीय है कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव पांच नवंबर को होंगे।इस चुनाव में उपराष्ट्रपति हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगी और पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups