इजरायली सेना ने लेबनान से लगभग 50 गोले दागे जाने की रिपोर्ट दी!

Sun, Sep 08 , 2024, 01:47 AM

Source : Uni India

जेरूसलम: उत्तरी इजरायल में लेबनान से लगभग पचास गोले दागे गये जिनमें से कुछ गोले वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा मार गिराए गए। इजरायली रक्षा बलों (Israel Defense Forces) ने रविवार के यह जानकारी दी। आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, “ऊपरी गलील में 5:35 बजे बजने वाले सायरन के बाद लेबनान से आने वाले लगभग 30 प्रोजेक्टाइल की पहचान की गई। 

आईडीएफ एरियल डिफेंस एरे(IDF Aerial Defense Array) ने कई प्रोजेक्टाइल को सफलतापूर्वक रोक दिया और बाकी खुले क्षेत्रों में गिर गए, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सायरन के बाद 00:57 पर आवाज आई और 2:34 से 2:39 के बीच किर्यत शमोना के क्षेत्र में लेबनान से आने वाले लगभग 20 प्रोजेक्टाइल की पहचान की गई, आईडीएफ एरियल डिफेंस एरे ने क्षेत्र में गिरे प्रोजेक्टाइल में से अधिकांश को सफलतापूर्वक रोक दिया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2023 में गाजा पट्टी में इजरायली सैन्य अभियान शुरू होने के बाद इजरायल-लेबनानी सीमा पर स्थिति खराब हो गई। इजरायली सेना और हिजबुल्लाह आंदोलन(Hezbollah movement) के लेबनानी लड़ाके सीमा से लगे इलाकों में एक-दूसरे के ठिकानों पर रोजाना गोलीबारी करते हैं।

लेबनानी विदेश मंत्रालय(Lebanese Foreign Ministry) के अनुसार, इजराइल की गोलाबारी के कारण दक्षिणी लेबनान में लगभग एक लाख लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। इजरायली पक्ष ने बताया कि उत्तरी इजरायल के लगभग 80 हजार निवासी ऐसी ही स्थिति में हैं।''

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups