गाजा में बंधकों की रिहाई के लिए इजराइल में एकत्र हुये लाखों लोग

Sun, Sep 08 , 2024, 10:24 AM

Source : Uni India

तेल अवीव। इजरायल के तेल अवीव (Tel Aviv) और अन्य शहरों में गाजा पट्टी से बंधकों को मुक्त कराने के लिए तत्काल समझौते की मांग (Israel demanding) को लेकर सरकार विरोधी रैलियों में लगभग पांच लाख नागरिक सड़कों पर उतरे। इन बंधकों को फिलीस्तीनी कट्टरपंथियों (Palestinian radicals) ने ठीक 11 महीने पहले बंदी बना लिया था। रिपोर्टो में कहा गया कि तेल अवीव में सबसे बड़ी रैली के आयोजकों ने पांच लाख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का दावा किया।

प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर गाजा पट्टी से बंधकों को मुक्त कराने के लिए तत्काल समझौते की मांग की और उनमें से दर्जनों की मौत के लिए इजरायली सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

तेल अवीव के केंद्र में सरकारी भवन परिसर के पास हो रही रैली सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन है जो एक साप्ताहिक कार्यक्रम बन गयी है। यहां पास ही विशेष रूप से रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय स्थित है। घटनास्थल पर एम्बुलेंस दल और बड़े पुलिस बल तैनात हैं। जो शहर के केंद्र में यातायात को अवरुद्ध कर रहे हैं और संभावित दंगों को रोकने और पड़ोसी राजमार्गों को अवरुद्ध करने के लिए अवरोध स्थापित कर रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups