गाजा। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने कहा कि उसने उत्तरी गाजा पट्टी के एक स्कूल में स्थित फिलिस्तीनी आंदोलन हमास (Palestinian movement Hamas) के कमांड और कंट्रोल सेंटर पर हमला किया। आईडीएफ ने शनिवार को टेलीग्राम पर कहा, “कुछ समय पहले, आईडीएफ और आईएसए (Israel Security Agency) की खुफिया जानकारी के साथ, इजरायली वायुसेना (Israeli Air Force) ने हमास कमांड और कंट्रोल सेंटर के अंदर काम कर रहे आतंकवादियों पर सटीक हमला किया। कमांड और कंट्रोल सेंटर (command and control center) एक परिसर के अंदर बनाया गया था। 'पहले यह उत्तरी गाजा पट्टी में 'हलीमा अल-सादिय्या' स्कूल के रूप में कार्य करता था।”
बयान में कहा गया है कि हमास के सदस्यों ने आईडीएफ के खिलाफ कथित तौर पर आतंकवादी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए कमांड और कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल किया। इज़रायली सेना ने “नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के जोखिम को कम करने के लिए” यह उपाय किए।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Sep 07 , 2024, 12:07 PM