संरा सुरक्षा परिषद ने अफगान में आतंकी हमले की निंदा की

Fri, Sep 06 , 2024, 11:45 AM

Source : Uni India

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) ने गुरुवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को हुए आतंकवादी हमले (terrorist attack) की “कड़े शब्दों में” निंदा की। सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने एक प्रेस बयान में, “जघन्य आतंकवादी हमले” की निंदा की, जिसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (Islamic State) की अफगानिस्तान शाखा का जिक्र करते हुए आईएसआईएल (Daesh)-के ने की थी। इसके परिणामस्वरूप कई लोग मारे गए और कई घायल हो गए थे।

यह दोहराते हुये कि आतंकवाद अपने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में अफगानिस्तान के साथ-साथ दुनिया में शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है। परिषद के सदस्यों ने इन निंदनीय अपराधियों, आयोजकों, फाइनेंसरों और प्रायोजकों को पकड़ने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups