बर्लिन। जर्मनी के तीसरे सबसे बड़े प्रांंत बवेरिया की राजधानी म्यूनिख (Capital Munich) में स्थित इजरायली वाणिज्य दूतावास (Israeli Consulate) के पास एक बंदूकधारी (Gunman) ने गुरुवार को गोलीबारी की। ‘कान सार्वजनिक प्रसारक’(Kan Public Broadcaster) के अनुसार, हमले में कोई घायल नहीं हुआ है।
विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) के कार्यालय के अनुसार हमले में वाणिज्य दूतावास का कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ है। सुरक्षा बलों ने हमलावर को पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में वाणिज्य दूतावास के पास भारी गोलीबारी (Heavy firing) होती दिख रही है। इजरायली दूतावास शहर के नाज़ी-युग के इतिहास पर एक संग्रहालय के करीब स्थित है। वर्ष 1972 म्यूनिख ओलंपिक आतंकवादी हमले की बरसी के दिन यह हमला किया गया है। येरूसलम पोस्ट के मुताबिक, “आज से 52 साल पहले भी म्यूनिख में ऐसा हमला हुआ था। इजरायली ओलंपिक खिलाड़ियों की फिलिस्तीनी आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। इस घटना की याद में गुरुवार को वाणिज्य दूतावास बंद कर दिया गया।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Sep 05 , 2024, 09:35 AM